उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मौलाना अनवारुल हक़ पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था।
नहीं हुई है अभी तक गिरफ़्तारी:
- बिजनौर के मौलाना अनवारुल हक़ पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है।
- लेकिन अभी तक मौलाना की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।
- पुलिस के ढीले रवैये के चलते अभी तक मुस्लिम महिला को इंसाफ नहीं मिला है।
- गौरतलब है कि, मौलाना के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था।
- जिसके बाद से मौलाना फरार हो गए हैं।
- वहीँ पुलिस सिर्फ मौलाना को ढूँढने की कोशिश मात्र ही करते दिखाई दे रही है।
क्या है पूरा मामला:
- बिजनौर के मौलाना अनवारुल हक़ पर महिला ने रेप का आरोप लगाया था।
- जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
- महिला के मुताबिक, मौलाना ने उसे जिन्नात उतारने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया।
- इतना ही नहीं रेप के बाद मौलाना ने अपनी राजनैतिक जान-पहचान भी बताई थी।
- मौलाना ने एसपी सिटी को धमकाते हुए कहा था कि, सीएम अखिलेश से मेरी पहचान है।
- धमकी को जारी रखते हुए मौलाना ने मामले में गड़बड़ी होंने पर देख लेने और वर्दी उतारने की धमकी भी दी थी।
समर्थक निकालेंगे जुलूस:
- बिजनौर के रेप आरोप मौलाना अनवारुल हक़ के समर्थक उनकी गिरफ़्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
- हालाँकि, अभी मौलाना की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
क्या मौलाना को मिल रहा है राजनैतिक संरक्षण:
- रेप आरोपी मौलाना अनवारुल हक़ को रेप के आरोप के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
- गौरतलब है कि, मौलाना वारंट जारी होने के बाद से ही फरार है।
- जिसके बाद ये सवाल उठने लाजमी हैं कि क्या मौलाना को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त हो रहा है।
- क्या वजह हैं कि, यूपी पुलिस अभी तक फरार मौलाना को पकड़ नहीं सकी है।
- गौरतलब है कि, मौलाना एसपी सिटी पर अपनी राजनैतिक पहुँच की धौंस पहले ही जमा चुके हैं।
देखें वीडियो: वीडियो: मौलाना द्वारा रेप का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार