उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला में कुछ दबंगों ने एक फौजी की शादी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि दबंगों ने शादी समारोह में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर शादी में कई लोगों से मारपीट भी की। इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि पुलिस ने बाद में दबंगों को थाने से छोड़ दिया। फौजी ने आरोप लगाया है कि थाने के दरोगा और सिपाही ने रिश्वत लेकर दबंगों को छोड़ दिया। अब पीड़ित फौजी न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अब दबंग फौजी को धमका रहे हैं, स्थानीय पुलिस से कोई मदद न मिलने के कारण फौजी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

देश की रक्षा करने वाले सैनिक अब खुद यूपी में आकर अपनी जान की रक्षा के लिए पुलिसअधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। ताजा मामला हापुड़ जिला के सिम्भावली थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है। यहां एक फौजी ने दबंगो से तंग आकर एसपी से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दबंगो का आतंक गांव में इस कदर है कि पुलिस भी दबंगो पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले से अपना पल्ला झाड़ लेती है। इसका शिकार फौजी देवेंद्र शर्मा को भी होना पड़ा है। आरोप है कि 20 फरवरी 2018 को फौजी की शादी थी। इसमें फौजी के कुछ बड़े अधिकारी भी आये और गांव के दबंगो ने उनकी शादी में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने फौजी से अभद्रता भी की।

फौजी के अनुसार वह न्याय के लिए थाने पहुंचा, लेकिन यूपी पुलिस ने अपना कारनामा दिखते हुए हल्की धाराओं में दबंगो के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन थाने में भी फौजी को बेइज्जती का सामना करना पड़ा। फौजी ने आरोप लगाया है कि दारोगा धीरसिंह और सिपाही अमित ने दबंगों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया। अब दबंग फौजी को धमका रहे हैं वहीं, फौजी न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

……………………………………………………………………………….
Web Title : army jawan seeks justice from hapur police
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें