नोटबंदी के मुद्दे पर देश भर में विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी को घेरने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे है। उत्तर प्रदेश में भी उनकी तीन रैली प्रस्तावित है जिनमें से एक पिछले दिनों मेरठ में हुई थी। अब आज दूसरी रैली के लिए अरविन्द केजरीवाल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे है।

पीएम मोदी होंगे सीधे निशाने पर :

  • नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए बनारस आ रहे केजरीवाल के निशाने पर सीधे तौर पर पीएम मोदी रहेंगे।
  • इसी कारण उन्होंने यूपी चुनाव को देखते हुए भी बनारस में जनसभा करने का फैसला किया है।
  • आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी।
  • आम आदमी पार्टी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

यह भी पढ़े : टेढ़ी पुलिया पर लगा भयंकर जाम, नहीं है ट्रैफिक पुलिस का कोई इंतजाम !

  • अरविन्द केजरीवाल नोटबंदी के फैसले के बाद से इसे सबसे बड़ा घोटाला बता रही है।
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बूथ स्तर पर इसकी तैयारी में लगे हुए हुए है।
  • आज होने वाली रैली के दौरान केजरीवाल के साथ मंच पर आप के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
  • इस जनसभा के माध्यम से अरविन्द केजरीवाल भी उत्तर प्रदेश चुनाव में अपनी पार्टी की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।

यह भी पढ़े : मायावती के हमले से बौखलाए सपा प्रमुख कर सकते हैं पलटवार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें