उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार 21 दिसम्बर से सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था, जिसके बाद सदन में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही को 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

समाजवादी सरकार के विवादित मंत्री पर हंगामा:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र 21 दिसम्बर से शुरू हो गया है।
  • सुबह 11 बजे से शुरू हुई सदन की कार्यवाही में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।
  • जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • विधानसभा में विपक्ष ने समाजवादी सरकार के विवादित मंत्री आजम खान को हंगामे का विषय बनाते हुए कार्यवाही को बाधित कर दिया।

[ultimate_gallery id=”38504″]

आजम खान के बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बयान पर हुआ हंगामा:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मंत्री आजम खान को लेकर विपक्ष ने शीतकालीन सत्र में जबरदस्त हंगामा कर दिया।
  • जिसके बाद विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय ने विधानसभा की कार्यवाही को 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
  • विपक्ष ने हंगामे के लिए आजम खान के बुलंदशहर गैंगरेप में मामले में विवादित बयान को विषय बनाया।
  • ज्ञात हो कि, आजम खान ने बुलंदशहर गैंगरेप को राजनीति से प्रेरित बताया था।
  • जिसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम के इस बयान पर आपत्ति जताई थी।
  • वहीँ SC के दखल के चलते आजम खान को माफ़ीनामा भी देना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने बनाई 200 ‘कागजी’ राजनीतिक पार्टियों की लिस्ट !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें