Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या – भाजपा ने काला मास्क पहनकर आपातकाल का विरोध जताया।

अयोध्या – भाजपा ने काला मास्क पहनकर आपातकाल का विरोध जताया।

अयोध्या में भाजपा ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले 11 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया।

भाजपा ने काला मास्क पहनकर आपातकाल का विरोध जताया। आज ही के दिन 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था।

भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आपातकाल की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया गया।

लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष तथा जेल यात्रा करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया।

इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकताओं तथा पदाधिकारियों ने काला मास्क पहन कर आपातकाल का विरोध किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी रहे।

आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पद्मसेन चौधरी ने कहा कि अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए 25 जून 1975 की रात में हिन्दुतान में आपातकाल लगा कर इंदिरा गांधी ने अनैतिक रूप से अपनी कुर्सी बचाई।

नागरिकों के मौलिक अधिकारों को समाप्त कर विरोधी नेताओं व कार्यकताओं को जबरन फर्जी मुकदमों में जेलों में ठूस दिया गया।

स्वतंत्रता की दूसरी लडाई के रूप में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई जिसके बदौलत पुनः लोक तंत्र की स्थापना हो सकी।

सम्मानित होने वालों में सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, कमलाशंकर पाण्डेय, आदित्यनारायन मिश्रा, शेषमणि मिश्रा, सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव, श्री नरसिंह, रविन्द शुक्ला, कपिल देव तिवारी, आत्माराम तिवारी, नूर मोहम्मद शामिल रहे।

Report -Vinod

 

Related posts

बाराबंकी: प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त के लिए दर दर भटक रही गरीब महिला

Shivani Awasthi
6 years ago

पत्नी की पानी मे डुबाकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार।

Desk
2 years ago

आईएएस वीके वार्ष्णेय के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version