Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या :कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा,कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई

अयोध्या :कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा,कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई

अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली रीडगंज चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि बिल के विरोध में अयोध्या में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली लेकिन शहर के रीडगंज चौराहे पर ही नगर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

9 जिलों में दो-दो एएसपी होंगे, खीरी में एएसपी पूर्वी, पश्चिमी का पद सृजित, उन्नाव में एएसपी उत्तरी और दक्षिणी होगा, सुल्तानपुर में एसपी सिटी और ग्रामीण का पद बना, इटावा में एसपी सिटी और ग्रामीण का पद बना, अम्बेडकरनगर,गोंडा में एएसपी का एक-एक पद बढ़ा, देवरिया,कुशीनगर में भी एएसपी का पद बढ़ा, बलिया में भी एएसपी का पद बढ़ा, प्रशांत वर्मा एएसपी पूर्वी खीरी बने, घनश्याम चौरसिया एएसपी पश्चिमी खीरी, अनूप सिंह एएसपी उत्तरी उन्नाव बने, अष्टभुजा सिंह एएसपी दक्षिणी उन्नाव, डॉ मीनाक्षी एएसपी सिटी सुल्तानपुर बनीं।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कैराना-नूरपुर उपचुनाव: सपा ने 90 EVM मशीन खराब करने का लगाया आरोप

Sudhir Kumar
7 years ago

सीएम अखिलेश आजमगढ़ में, शादी समारोह में करेंगे शिरकत!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version