उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
24 घंटे में बसपा के 4 नेताओं ने छोड़ी पार्टी:
- यूपी चुनाव से पहले बसपा की राह आसान नहीं होने वाली है।
- पार्टी से अब तक कई कद्दावर चेहरों ने इस्तीफा दे दिया है।
- ऐसे में बसपा सुप्रीमो की चुनावी राह आसान नहीं रहने वाली है।
- बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य की शक्ति प्रदर्शन में भी बसपा के दो नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
- ऐसे में पिछले 24 घंटे में बसपा के 4 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।
अयोध्या पाल ने टिकट कटने से नाराज होकर दिया इस्तीफा:
- बसपा नेता अयोध्या पाल ने भी पार्टी छोड़ दी है।
- जिसकी वजह पार्टी द्वारा उनका टिकट काट दिया जाना बताया जा रहा है।
- अयोध्या पाल अभी तक 4 बार विधायक और 1 बार मंत्री रह चुके हैं।
- इस दौरान वो बसपा सरकार में खेल मंत्री भी रहे थे।
- अयोध्या पाल ने कहा, मैं बसपा का सिपाही थे और उन्होंने मेरा ही टिकट काट दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, मायावती को मेरे खिलाफ भड़काया गया है।
- उन्होंने इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी और इन्द्रजीत सरोज पर ये आरोप लगाया।
- मीडिया से मुखातिब होते समय अयोध्या पाल काफी भावुक हो गए थे।
आय से अधिक संपत्ति मामले में विवाद से भी जुड़ा नाम:
- पूर्व बसपा नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विवाद से भी नाम जुड़ा था।
- इसके अलावा बसपा सरकार में वो लोकायुक्त के फेर में भी फंस चुके हैं।
- इसके अलावा साल 2014 में फतेहपुर के एक व्यक्ति ने पूर्व मंत्री पर पैसे लेकर नौकरी देने के झांसे की बात भी कही थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार