[nextpage title=”azam” ]

सूबे की समाजवादी सरकार के सबसे विवादित नेता आजम खान एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, इस बार  आजम ने बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की वारदात पर विवादित बयान दिया है। गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी में शहरी विकास मंत्री का यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी आजम खान ने 80 फ़ीसदी मुसलमान कुत्ते होते हैं, ये बयान दिया था।

बुलंदशहर गैंगरेप पर आजम खान का विवादित बयान पढ़ें अगले पेज पर:

[/nextpage]

[nextpage title=”azam” ]

बुलंदशहर गैंगरेप को बताया राजनीतिक साजिश:

  • समाजवादी सरकार के सबसे विवादित और बड़बोले नेता आजम खान ने बुलंदशहर में 29 जुलाई की रात हुई गैंगरेप की वारदात को राजनीतिक साजिश बताया है।
  • आजम खान के इस बयान की चौतरफा आलोचना की जा रही है।
  • आजम खान ने कहा था कि, सरकार को मामले का संज्ञान ऐसे भी लेना चाहिए कि, जो विरोधी दल सत्ता में आने को लालायित हैं उन्होंने सरकार को बदनाम करने के लिए ये कदम उठाया हो।
  • आजम खान ने ये भी कहा कि, ऐसा हो सकता है, क्योंकि आज की राजनीति का स्तर बहुत गिर चुका है।

पीड़ित, भाजपा, कांग्रेस, बसपा ने की बयान की आलोचना:

  • हर संवेदनशील मुद्दे पर बिना सोचे समझे बेतुके बयान देने वाले सपा के नेता आजम खान ने बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले में भी अपने बेतुके बयानों का सिलसिला जारी रखा है।
  • आजम खान के इस विवादित बयान की आलोचना चौतरफा से की जा रही है।
  • पीड़ित महिला के पति और किशोरी के पिता ने आजम खान के बयान पर कहा है कि, यदि ऐसी घटना उनके परिवार में किसी के साथ होती तो भी आजम खान यही बोलते? इसके अलावा पीड़ित ने कहा कि, आजम खान का यह बयान निराश करने वाला है।
  • वहीँ भारतीय जनता पार्टी के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने कहा है कि, ऐसे नेता ही क्यों हैं, उन्होंने कहा कि, ऐसे लोग अपराधियों का हौसला बढ़ाते है।
  • वहीँ कांग्रेसी नेता रेणुका चौधरी ने भी इस बयान को अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री लेंगे एक्शन?:

  • सपा नेता आजम खान के विवादित बयान जिसकी आलोचना सभी की ओर से की जा रही है, इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क्या करेंगे।
  • मुख्यमंत्री सूबे के लॉ एंड आर्डर को ठीक करने में तो पूरी तरह से नाकाम रहे ही हैं, साथ ही आजम खान जैसे पार्टी के नेताओं पर भी उनका कोई बस नहीं चलता है।
  • शायद इसलिए आये दिन विवादित बयान देने वाले आजम खान पार्टी का अटूट हिस्सा हैं।
  • समाजवादी सरकार के सभी विकास के वादे और काम अधूरे हैं जब तक वो अपनी ही पार्टी के नेताओं को कब, क्या और कैसे बोलना है ये न सिखा पायें।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें