बरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, बोले यूपी में खत्म होगा भाजपा का वनवास।
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक निश्चित कार्यक्रम के तहत आज बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।
- बरेली पहुंचकर केशव मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अपने एक पुराने जमले को दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सपा साफ बसपा हाफ और भाजपा टॉप।
- प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 यूपी विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर कमल खिलेगा और भाजपा का वनवास खत्म होगा।
- उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगामी चुनाव में साइकिल पंचर हो जाएगी और सपा का सफाया हो जाएगा।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीटें जीतक पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
- केशव मौर्य ने कहा कि सपा विकास कार्यों में रोड़ा है और ये लोग विकास नहीं गुंडागर्दी चाहते हैं, उन्होने सपा पर परिवारवाद के आरोप भी लगाये।
- केशव मौर्य ने बताया कि भाजपा चुनावों से बहुत पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी, जिससे प्रत्याशियों को चुनाव तैयारियों का पर्याप्त समय मिल सके।
- संभवत 31 मई के बाद से ही प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी जाएगी।
- एक सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे हैं और समय आने पर पार्टी इस बारे में फैसला लेगी।