उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह में मंगलवार को बकरीद की नमाज अदा की गयी। जिसमें राज्यपाल ने भी शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह में मंगलवार को बकरीद की नमाज अदा की।
- इस मौके पर ईदगाह में सूबे के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
- राज्यपाल राम नाईक ने बकरीद के मौके पर सभी नमाजियों को मुबारकबाद दी।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस मौके पर ईदगाह में नहीं पहुँच सके।
- हालाँकि, मंच से मौलाना ने बताया कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने फोन कर के सभी नमाजियों को मुबारकबाद दी है।
बकरीद का महत्व:
- ईद-उल-जुहा अर्थात बकरीद मुसलमानों के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं।
- इस दिन मुस्लिम बहुल क्षेत्र के बाजारों की रौनक बढ़ जाती है।
- बकरीद की खरीददारी में बकरे, नए कपड़े, खजूर और सेवईयाँ खरीदी जाती हैं।
- इस दिन कुर्बानी देना शबाब का काम माना जाता है, इसलिए हर कोई इस दिन कुर्बानी देता है।
- इस्लामी साल में दो ईदों में से एक है बकरीद।
- मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-जुहा और ई-उल-फितर मुख्य त्योहारों में से एक हैं।
- गौरतलब है कि, ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है।
- इसे ‘रमजान’ के पवित्र महीने के समाप्त होने पर मनाया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार