भाजपा का बड़ा फैसला: रवि मिश्रा बने बलरामपुर जिलाध्यक्ष
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बलरामपुर जिले के नए जिलाध्यक्ष [ Balrampur BJP District President ] के रूप में रवि मिश्रा के नाम की घोषणा की है। यह निर्णय जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। रवि मिश्रा पहले भाजपा के जिला महामंत्री रहे हैं और उन्हें पदोन्नति देकर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
रवि मिश्रा का राजनीतिक सफर [ Balrampur BJP District President ]
रवि मिश्रा तुलसीपुर के दो बार के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के दामाद हैं। उन्होंने पार्टी के भीतर लंबे समय तक काम किया है और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
चयन प्रक्रिया [ Balrampur BJP District President ]
जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 19 दावेदारों ने नामांकन किया था। इनमें रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णुदेव गुप्ता, बिन्दू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा ललिता तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, सौरभ रत्न पाण्डेय, डीपी सिंह सहित अन्य शामिल थे।
प्रदेश नेतृत्व ने प्रस्तावक और समर्थक की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, जिसके कारण इतने नामांकन हो गए। जनप्रतिनिधियों, मौजूदा पदाधिकारियों और पूर्व जिलाध्यक्षों ने सहमति बनाने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक इस कवायद से दूर रहे। सहमति नहीं बनने पर चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्रों का ब्योरा प्रदेश नेतृत्व को सौंपा था।
अंतिम चयन
प्रदेश पटल पर अंत में रवि मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई। रविवार को दिन में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र सिंह तोमर पार्टी कार्यालय अटल भवन पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं का हुजूम था। सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यमंत्री के पहले स्थानीय विधायकों ने संगठन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने भाजपा के जिला महामंत्री रहे रवि मिश्रा को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने किया उत्साहपूर्ण स्वागत
रवि मिश्रा के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाजी की। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, उनके प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रदीप सिंह, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णुदेव गुप्ता, बिन्दू विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा ललिता तिवारी, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, सौरभ रत्न पाण्डेय, डीपी सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।
भाजपा ने बलरामपुर में रवि मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष [ Balrampur BJP District President ] नियुक्त करके एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी बलरामपुर में अपनी स्थिति मजबूत करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। रवि मिश्रा के अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।