आज देशव्यापी बैंकों की हड़ताल होने के कारण पूरे प्रदेश में करीब छह हजार करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित रहेगी।
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल:
- केंद्र सरकार की बैंकिंग से सम्बंधित नीतियों के विरोध में आज पूरे देश में बैंकों की हड़ताल रहेगी।
- सूबे की राजधानी लखनऊ में कल शाम सभी संगठनों द्वारा स्टेट बैंक इंडिया मुख्यालय से रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया था।
- आज की हड़ताल के कारण आज करीब 27 बैंकों के 9 संगठन कार्यों से विरत रहेंगे।
- गौरतलब है कि, यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा आयोजित हड़ताल में बैंकों के 9 संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री केके सिंह ने बताया कि, बैंककर्मियों द्वारा सरकार की जनविरोधी बैंकिंग सुधार नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
- जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुराने निजी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, विदेशी बैंकों और सहकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।
- हड़ताल में करीब 350 शाखाओं से 16 हजार और सूबे की करीब 6500 शाखाओं के 90 हजार बैंक कर्मी शामिल होंगे।
- इस दौरान बैंक के मीडिया प्रभारी ने बताया कि, राजधानी में हड़ताल से पांच सौ करोड़ और सूबे में करीब छह हजार करोड़ रुपये की क्लीयरिंग प्रभावित रहेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार