देश में गुरुवार 26 जनवरी को 68वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर दिल्ली स्थित राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में उन बच्चों को भी शामिल किया गया था, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया था।
उत्तर प्रदेश की अंशिका पाण्डेय शामिल हुईं परेड में:
- गुरुवार 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया था।
- जिसमें प्रतिवर्ष उन बच्चों को भी शामिल किया जाता है।
- जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना जाता है।
- इसी क्रम में गुरुवार 26 जनवरी को परेड में उत्तर प्रदेश की कुमारी अंशिका पाण्डेय भी शामिल हुईं।
अपहरणकर्ताओं को सिखाया था सबक:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली अंशिका पाण्डेय को 24 जनवरी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया गया था।
- अंशिका पाण्डेय को यह वीरता पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया था।
- कुमारी अंशिका पाण्डेय 14 साल की हैं और 11वीं कक्षा की छात्रा हैं।
- अंशिका पाण्डेय को कुछ बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने अपहरण करने की कोशिश की थी।
- अपनी समझदारी से अंशिका ने अपना स्कूल बैग गाड़ी के दरवाजे में फंसा दिया, जिससे दरवाजा बंद नहीं हो पाया।
- तभी बदमाशों ने बोतल से अंशिका को कुछ पिलाने की कोशिश की।
- अंशिका ने बदमाश के हाथ पर काट लिया, तभी अंशिका की सहेली वहां पहुंची और मदद के लिए आवाज लगाने लगी।
- जिसके बाद बदमाशों ने अंशिका के हाथ पर चाकू से वार किया और भाग निकले।
- अंशिका को चाक़ू के घाव में करीब 10 टाँके लगे थे।
वीरता पुरस्कार पाने वाले अन्य बच्चों के नाम:
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#68वाँ गणतंत्र दिवस
#anshika pandey attend 68th republic day parade
#anshika pandey attend 68th republic day parade delhi
#anshika pandey wins this award for her bravery.
#अंशिका पाण्डेय
#उत्तर प्रदेश
#प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना
#बापू गैधानी अवार्ड 2016
#राजधानी
#राजपथ पर परेड
#राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
#राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार