यूपी के बरेली जिले में दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां कार सवार दो बदमाशों ने एक महिला का लिफ्ट देने के बहाने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला जब दरिंदों के चंगुल में फंस गई तो उसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर हैवानों ने महिला को पेशाब पिला दी। (bareilly: woman gangraped)

वीडियो: पुलिस के सामने व्यापारियों ने किसान को दौड़ा-दौड़कर डंडो से पीटा

  • इतना ही नहीं हैवानों ने महिला को निर्वस्त्र कर कार से बाहर फेंक दिया।
  • इज्जत का हवाला देकर महिला दरिंदों के आगे गिड़गिड़ाई तो हैवानों ने उसे कपड़े दिए।
  • महिला का आरोप है कि दरिंदे मुंह खोलने पर उसकी बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं।
  • डरी सहमी महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।

बेरहम पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा, घायल

  • यह सनसनी खेज वारदात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा में हुई है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
  • पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। (bareilly: woman gangraped)
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अमित शाह का पुरोहित बताकर भाजपा नेता से 7 लाख रूपये ठगे

डर के मारे एक माह तक खामोश रही महिला?

  • जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने करीब 2 अक्टूबर को सीबीगंज इलाके में रहने वाली एक गरीब महिला किसी काम से जा रही थी। (bareilly: woman gangraped)
  • इस दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया।
  • महिला का आरोप है कि हैवानों ने उसे भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर बिलवा पुल के पास एकांत में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।
  • दरिंदों के चंगुल में फंसकर महिला रहम की भीख मांगती रही।
  • लेकिन हैवानों ने हवस के कारण उसकी एक न सुनी और जरा देर में उसकी इज्जत तार-तार कर दी।

बीडीएस की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध में शोहदे ने की पिटाई

पानी मांगा तो पिला दी पेशाब

  • महिला का आरोप है कि दरिंदों की वहशियत का शिकार होने के बाद उसे जब प्यास लगी तो उसने पानी मांगा।
  • लेकिन मोहन सिंह नाम के दरिंदे ने उसे पेशाब पिला दी।
  • महिला ने रोते हुए बताया कि दरिंदों ने उसकी बेटियों को उठा ले जाकर बलात्कार करने की धमकी दी कि अगर वह मुंह खोलेगी तो वह इस घटना को अंजाम देंगे।
  • पीड़िता बेटियों की इज्जत के कारण करीब एक महीने तक मुंह बंद करके बैठी रही।
  • लेकिन दरिंदों ने उसे धमकाना बंद नहीं किया। (bareilly: woman gangraped)
  • इससे आजिज आकर महिला एक वकील से मिली और थाने पहुंची।
  • महिला के थाने पहुंचते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
  • आनन फानन में पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

आचार संहिता के उलंघन पर WhatsApp ग्रुप एडमिन को होगी जेल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें