उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से करीब 32 हजार लेखपाल हड़ताल पर हैं, जिनपर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लेखपाल:
- सूबे के 32 हजार लेखपाल आज राजधानी लखनऊ में हड़ताल पर हैं।
- लेखपाल अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
- इस दौरान उन्होंने यूपी विधानसभा घेरने की भी कोशिश की।
- जिसके चलते पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा।
- यह हड़ताल पहले दो दिवसीय थी, जिसके बाद इसे अनिश्चितकालीन कर दिया गया है।
मांगे:
- सूबे के करीब 32 हजार लेखपाल अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेरने की कोशिश की।
- जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
- लेखपाल सरकार से वेतन और ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- इसके अलावा कैशलेस इलाज की सुविधा भी लेखपालों की मांग में शामिल है।
सूबे की 353 तहसीलों में भी हड़ताल:
- राजधानी लखनऊ में 32 हजार लेखपालों की हड़ताल के साथ ही प्रदेश की करीब 353 तहसीलों में भी हड़ताल हो गयी है।
- जिनमें लेखपाल, तहसीलदार, और नायब तहसीलदार सभी हड़ताल पर हैं।
- इनके अलावा 28 हजार डिप्लोमा इंजीनियरों ने भी कार्य का बहिष्कार कर दिया है।
- इस हड़ताल के चलते दैवीय आपदा, प्रमाण पत्र संबंधी सभी कार्य ठप हो गये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार