Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कानपुर: कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, कल्याणपुर में ट्रेन रोकने से पहले गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को लेकर पूरे देश में कांग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। समाजवादी पार्टी, लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। कांग्रेस ने यूपी के कई जिलों में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कानपुर में भी कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला।

कानपुर में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन :

देश में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद किया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सुबह से ही बाजारों को बंद कराने के लिया निकल पड़े। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेसी ने जुलूस की शक्ल में बाजार बंद कराने निकले। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी मौजूद थे। कांग्रेसी इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारे लगाते भी नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार :

कानपुर में कांग्रेसी अपने वाहनों से नवीन मार्केट, साइकिल मार्केट, शिवाला, बिरहाना रोड, नयागंज बाजार पहुंचे और दुकानदारों से भारत बंद को सफल बनाने के लिए दुकानें बंद करने की अपील की तो वही पूर्व सांसद राजाराम पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह कल्याणपुर क्रासिंग पहुंचे और ट्रेन रोकने की तैयारी करने लगे। हालांकि इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सभी को गाड़ियों से पुलिस लाइन भेज दिया गया। कल्याणपुर में रेल रोकने जा रहे काग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, करीब 50 लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के कानपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अधिवक्ता नरेशचंद्र त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

बुलंदशहर: महिला से 3 युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Shashank
6 years ago

रविवार को बलरामपुर-गोंडा के दौरे पर जायेंगे CM योगी आदित्यनाथ!

Divyang Dixit
7 years ago

पुलिस ने दो सगे भाइयों के शरीर पर लगा दिया डकैत लिखा स्टीकर, फिर दी थर्ड डिग्री!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version