प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के मंगरौरा ब्लाक में कल अनुप्रिया की जनसभा का आयोजन किया जायेगा।नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाई गईं अनुप्रिया अपना दल की नेता हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा और अपना दल मंगरौरा ब्लाक प्रमुख को लेकर आमने सामने आ गए हैं।अविस्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा अपना दल में ठन गयी है।
पुलिस ने आरोप को बताया था गलत
- विवादों में रहने वाली मंगरौरा ब्लाक एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है।
- प्रतापगढ़ के मंगरौरा ब्लाक में कल अनुप्रिया की जनसभा का आयोजन किया जायेगा।
- जानकारी के मुताबिक भाजपा और अपना दल मंगौरौरा ब्लाक प्रमुख को लेकर आमने सामने आ गए हैं।
- वही दूसरी ओर अविस्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा अपना दल में ठन गयी है।
- आपको बता दें की इससे पहले भी मंगरौरा प्रमुख ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया था।
- ब्लॉक प्रमुख ने कैबिनेट मंत्री पर साजिश और उनके भतीजे पर धमकाने का आरोप लगाया था।
- हालांकि पुलिस ने जांच के बाद इसे मनगढ़ंत करार दिया था।
- और जांच के बाद इसे गलत पाया गया था।ऐसे में उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी थी।
- भाजपा और अपना दल में नाराज़गी के साथ ही अब मामला गंभीर हो गया है।
- भाजपा से मंत्री मोती सिंह पहले ही कर चुके है दावेदारी।
- मंगरौरा ब्लाक भाजपा के मंत्री मोती सिंह की पट्टी विधानसभा में ही स्थित है।
- मोती सिंह को खुली चुनौती के बाद ऐसा माना जा रहा है की भाजपा और अपना दल में दरार पड़ सकती है।
- साथ हे ये भी खबर है की अपना दल से विधायक संगम लाल गुप्ता मौजूदा प्रमुख के साथ हैं।
- अविस्वास प्रस्ताव को लेकर ही भाजपा और अपना दल में ठना ठनी हुई है।
- अब गुरुवार को ब्लाक में ही अनुप्रिया की जनसभा से विवाद ज्यादा गहरा गया है।