उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, विरोध प्रदर्शन में किसान यूनियन ने मुफ्त में आलू बांटे हैं।

bhartiya kissan union

 

 

विधानसभा पर किसानों का प्रदर्शन:

  • भारतीय किसान यूनियन बुधवार को राजधानी लखनऊ में नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
  • यह विरोध प्रदर्शन विधानसभा के सामने किया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, नोटबंदी के चलते किसानों का आलू और धान नहीं बिक रहे हैं।
  • जिसके चलते किसानों में आक्रोश है।

bhartiya kissan union

 

किसानों ने बांटे मुफ्त आलू:

  • भारतीय किसान यूनियन नोटबंदी के चलते किसानों की फसलों के न बिकने से आक्रोश में है।
  • जिसके तहत उन्होंने विधानसभा के सामने मुफ्त में आलू बांटे।

farmer-protest

नोटबंदी से नहीं किसानों को हो रही समस्या के लिए प्रदर्शन:

  • भारतीय किसान यूनियन का विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
  • जिसके तहत किसान यूनियन मुफ्त में आलू बाँट रही है।
  • वहीँ किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरिनाम वर्मा ने इस विरोध प्रदर्शन को नोटबंदी से नहीं किसानों की समस्या से जुड़ा बताया है।
  • उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हम नोटबंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसान बुवाई के सीजन में 1000 की नोट लेकर कहाँ जायेगा।
  • भाकियू के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि, किसान मुफ्त में आलू बांटकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, किसान को जो समस्या हो रही है, उसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।

bhartiya kissan union

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें