उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की छवि हमेशा से ऐसी पार्टी की रही है, जो माफियाओं को संरक्षण देती है। हालाँकि मुख्यमंत्री अखिलेश लगातार अपनी पार्टी की छवि सुधारने का काम रहे हैं।
राजधानी के सबसे बड़े भू-माफिया की हुई गिरफ़्तारी:
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीनों के लिए आतंक बन चुके विजय बहादुर यादव को गोमतीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गौरतलब है कि, विजय बहादुर यादव सपा नेता और लखनऊ के सबसे बड़े भू-माफिया हैं।
- उनकी पत्नी माया समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।
मुख्यमंत्री की फटकार के बाद कार्रवाई:
- राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े भू-माफिया विजय बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गौरतलब है कि, अपनी पार्टी की छवि सुधारने में जुटे अखिलेश यादव की फटकार के बाद पुलिस ने विजय को गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया है।
- इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजय बहादुर यादव और उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी माया को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
जमीन के कब्जे के लिए लेता था सुपारी:
- राजधानी लखनऊ के भू-माफिया को आख़िरकार मुख्यमंत्री की फटकार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
- विजय बहादुर यादव को लखनऊ के सबसे बड़े भू-माफिया के तौर पर जाना जाता है।
- इतना ही नहीं विजय बहादुर यादव राजधानी के गोमतीनगर इलाके में जमीनों पर कब्ज़ा करने के लिए सुपारी भी लेता था।