Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य और बुंदेलखंड के पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने थामा भाजपा का दामन!

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बिहारी लाल आर्य ने आज यहां लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के खेमें में शामिल हुए बिहारी लाल आर्य इससे पहले भी भाजपा के साथ रह चुकें हैं, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए बिहारी लाल आर्य ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी की सदस्यता ली।

बिहारी लाल आर्य के साथ ही बुंदेलखंड के युवराज ने भी सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो पार्टी में शामिल हो रहें है। इस दौरान एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने प्रदेश सरकार पर हमलावार रूख अख्तियार किया। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बुंदेलखण्ड में सूखे की मार झेल रहें लोगों की मदद के लिए पानी की ट्रेन भेजी, जिसे राज्य सरकार ने ठुकरा दिया। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा सरकार प्यास, बेरोजगारी और गरीबी के साथ राजनीति बंद करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग को नकार रही है। बुंदेलखण्ड के लोगों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Related posts

सेफ्टी क्लीयरेंस का लखनऊ मेट्रो को इंतजार: मेट्रोमैन!

Kamal Tiwari
7 years ago

पुष्कर हत्याकांड में 4 आरोपियों को पुलिस ने उठाया

Sudhir Kumar
7 years ago

अवैध तमन्चे व कारतूस के साथ शातिर अपराधी प्रताप सिंह यादव गिरफ्तार, ठाकुरगंज पुलिस ने की गिरफ्तारी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version