Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा का नोएडा को अपशकुन मानना लाखों लोगों का अपमान : बीजेपी

manish shukla

bjp attacks Samajwadi Party in noida?

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नोएडा को अपशकुन जिला, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल बूथ पर पैसे वसूली के बयान और लालू यादव को निर्दोष बताने पर आड़े हाथो लिया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे पर सवाल उठाकर अखिलेश यादव ने नोएडा की जनता का अपमान किया है। प्रदेश प्रवक्ता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या नोएडा उत्तर प्रदेश का भूभाग नहीं है। क्या सपा नोएडा की जनता से वोट मांगने नहीं जायेगी।  आखिर अखिलेश यादव नोएडा को अपशकुन का स्थान क्यों मानते है। अखिलेश ने यह बयान देकर नोएडा की लाखों जनता को अपमानित करने का कार्य किया है।

प्रवक्ता मनीश शुक्ला ने सपा अध्यक्ष पर कसा तंज

शुक्ला ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण कर रहे हैं। अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को बताये कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 20 लाख से नीचे की गाड़ियो से टोल टैक्स न वसूलने का कोई सरकारी आदेश उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जारी किया था।  जबकि अधूरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन अखिलेश यादव ने स्वयं किया था। तथा आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्वाइंट भी उन्हीं की योजना का हिस्सा हैं।

शुक्ला ने अखिलेश यादव द्वारा लालू यादव के साथ अन्याय के बयान पर पूछा अखिलेश यादव बताये की लालू यादव के साथ अन्याय कौन कर रहा है।  क्या अखिलेश यादव का देश की न्याय व्यवस्था पर से विश्वास उठ गया है।

दो बार लैंड कर चुके हैं लड़ाकू विमान

यहां आपकों ये भी बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रॉजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 21 नवंबर 2016 को हुआ था। इससे लखनऊ और आगरा के बीच सफर का वक्त घटकर 4 घंटे पहुंच गया है। इसके साथ ही लखनऊ से दिल्ली की यात्रा (लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते) तकरीबन 6 घंटे में पूरी की जा सकती है। अभी भारी वाहनों समेत 11,500 गाड़ियां रोजाना इस एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर रही हैं। इसका इस्तेमाल हवाई पट्टी के रूप में किया जा चुका है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान दो बार सफलतापूर्वक आगरा एक्सप्रेस-ले पर लैंड कर चुके हैं।

Related posts

यूपी इन्वेस्टर्स समिट का दूसरा दिन, सीएम योगी आदित्यनाथ IGP पहुंचे, समिट की तैयारियों का ले रहे जायजा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

शिवपाल यादव की लोकसभा चुनावों में दिखेगी बड़ी भूमिका

Shashank
7 years ago

दिन-दहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर ने पहले युवक के रुपए छुड़ाए उसके बाद चाकू से किया प्रहार, घायल युवक ने अस्पताल में इलाज दौरान तोड़ा दम, कई घंटे बाद भी पुलिस को नहीं है घटना की खबर, सदर कोतवाली के मवेशी बाजार की घटना.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version