Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बीजेपी ने घोषित किए 17 नगर निगमों के प्रभारी-सह प्रभारी:-लिस्‍ट देखें

बीजेपी ने घोषित किए 17 नगर निगमों के प्रभारी-सह प्रभारी:-लिस्‍ट देखें

प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी ने 17 नगर निगमों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी घोष‍ि‍त कर दिए हैं।

शु्क्रवार की देर शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के तहत आने वाले नगर निगमों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए।सभी 17 नगर निगमों के लिए दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व शुक्रवार को दिन मंज प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने एकांत स्थान पर इस सूची को लेकर मंथन किया। उसके बाद इसे जारी कर दिया गया। अब यह प्रभारी और सह प्रभारी संबंधित निकायों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे।पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के साथ ही जिला मुख्यालयों वाली और समस्त बड़ी नगर पालिकाओं को जीतने का लक्ष्य रखा है।

बृज क्षेत्र
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को प्रभारी, विधायक महेश गुप्ता सह प्रभारी, आगरा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी सह प्रभारी, फिरोजाबाद में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह प्रभारी, एमएलसी गोपाल अंजान सह प्रभारी, अलीगढ़ में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह प्रभारी और विधायक राजेश चौधरी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

पश्चिम क्षेत्र
गाजियाबाद नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह को प्रभारी, विधायक राजीव गुंबर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेरठ में पंकज सिंह प्रभारी, राज्यमंत्री केपी मलिक सह प्रभारी, सहारनपुर में मंत्री असीम अरुण प्रभारी, विधायक अमित अग्रवाल सह प्रभारी, मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रभारी और राज्यमंत्री जसवंत सैनी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

अवध क्षेत्र
लखनऊ नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सह प्रभारी बनाए गए हैं। अयोध्या नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रभारी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।

कानपुर क्षेत्र
कानपुर नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रभारी और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। झांसी नगर निगम के लिए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को प्रभारी और पूर्व मंत्री डा. सतीशचंद द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया है।

गोरखपुर क्षेत्र
गोरखपुर नगर निगम के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना को प्रभारी और सांसद बाबूराम निषाद को सह प्रभारी बनाया गया है।

काशी क्षेत्र
प्रयागराज में जितिन प्रसाद को प्रभारी व रवींद्र जायसवाल को सह प्रभारी, वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रभारी बनाया गया है।

 

Related posts

15 को डिवाइन मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास करेंगे गृह मंत्री!

Divyang Dixit
7 years ago

अब्दुल हामिद: शहादत दिवस को यादगार बनाएगी सेना!

Sudhir Kumar
7 years ago

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के सचिव को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली

Shashank Saini
7 years ago
Exit mobile version