Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के लिए होने वाले उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने भगवा परचम लहराया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रणनीति के आगे विपक्षियों की एक नहीं चली। अधिकांश सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। उधर, सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद बांदा के जसपुरा, चित्रकूट के कर्वी और गोरखपुर की पाली ब्लाक प्रमुख का उपचुनाव अग्रिम आदेशों तक राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थगित कर दिया गया।

सिद्धार्थनगर जिले के मिठवल विकास खंड में निशा चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शुभावती देवी को सात मतों से पराजित किया। भनवापुर में सुनीता उर्फ शशिकला 55 मत पाकर विजयी हुई। कुशीनगर के सुकरौली में इन्द्रमणि सिंह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई है। बस्ती के हर्रैया में अविश्वास प्रस्ताव के चलते खाली हुए ब्लाक प्रमुख के रिक्त पद पर गुरुवार को योगेंद्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। बता दें कि यह पद ब्लाक प्रमुख मदन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त हुआ था। यह सीट सपा के खेमे से निकल कर भाजपा के पास आई है।

गोरखपुर जिले के पिपराइच में मंजू पासवान को लेकर गत 23 सितंबर को हुए अविश्वास के कारण प्रमुख पद रिक्त चल रहा है। यह पद अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। चर्चा है कि कुल तीन दावेदारों के नाम चल रहे हैं। यद्यपि कि पर्चा दाखिला 15 मार्च से होना है तथा मतदान 17 मार्च को होगा। कैंपियरगंज में समाजवादी पार्टी के रमेंद्र नाथ यादव 20 फऱवरी को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए ब्लाक प्रमुख पद से हटाए गए थे। अब 17 मार्च को ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना निर्धारित है।

अजीतमल में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना विजयी हुईं। इटावा में सपा प्रत्याशी सुनीता देवी ने भाजपा की पुष्पलता राजावत को हराया। कानपुर देहात के डेरापुर में प्रीती व अमरौधा में बबली ब्लाक प्रमुख बनीं। भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चित्रकूट के मानिकपुर में भाजपा प्रत्याशी ज्योत्सना देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहलता को हराया।

मुरादाबाद में डिलारी ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में पूनम ने ताज पहना। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू को 46 वोटों से हराया। आगरा के एत्मादपुर में कुल 81 मतों में से भाजपा समर्थित सत्यवीर सिंह के पक्ष में 39 और प्रतिद्वंदी निर्दलीय संगीता कुलश्रेष्ठ को 38 वोट मिले। एक वोट से सत्यवीर सिंह विजयी हुए। बाह के जैतपुर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद पर मालती देवी और गीता देवी प्रत्याशी थीं। 61 मतदाताओं में से मालती देवी को 50 वोट मिले और गीता देवी को सिर्फ सात।

मैनपुरी के जागीर में सपा की गिरजा देवी और भाजपा की ऊषा देवी के बीच मुकाबला था। 58 मतों में से भाजपा प्रत्याशी ऊषा देवी को 29 और सपा प्रत्याशी गिरजा देवी को 27 मत मिले। बरेली के बिथरी में भाजपा के गौरव सिंह अरमान को सपा-बसपा समर्थित विजेंद्र सिंह ने तीन वोटों से हरा दिया। दमखोदा ब्लॉक में भाजपा विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार की भतीजबहू स्नेहलता गंगवार निर्विरोध जीतीं। उधर, पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भाजपा के श्याम सिंह विजयी घोषित हुए।

लखीमपुर खीरी चार ब्लाकों बिजुआ, ईसानगर, मितौली और फूलबेहड़ ब्लाक के प्रमुख पदों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की। रायबरेली में छतोह ब्लॉक प्रमुख में भाजपा ने कब्जा जमाया। बहराइच की चित्तौरा ब्लॉक प्रमुख में भाजपा की झोली में गई। यहां विपक्षी प्रत्याशी शांभवी के पति यशुवेंद्र विक्रम ङ्क्षसह ने मतदान में सत्तापक्ष के दबाव का आरोप लगाया है। इसी प्रकार सीतापुर के आठ ब्लॉकों में रिक्त प्रमुख के पदों पर शुक्रवार को उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

कानपुर मंडल में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा व उनके समर्थित सात प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, समाजवादी पार्टी को महज दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। फतेहपुर में हसवा ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अक्षय लोधी ने सपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव को हराया। औरैया के बिधूना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह ने सपा के पवन को हरा जीत हासिल की।

 

Related posts

सपा में नेता विपक्ष न बनाये जाने पर छलका शिवपाल यादव का ‘दर्द’!

Shashank
7 years ago

जिले में पति की राजनैतिक विरासत बचाने के लिए पत्नी लड़ेगी चुनाव!

Shashank
8 years ago

किसानों की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस ने लड़ी है- राहुल गाँधी

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version