Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा के जनसहयोग केन्द्र पर किया गया 45 शिकायतों का निवारण

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनता की समस्याओं के निवारण के लिए कैबिनेट मंत्री सप्ताह में एक दिन उपस्थित रह रहे है. इस दौरान कार्यालय पाए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किये जाने का अनवरत प्रयास जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को जनता की जनसमस्याओं को सुना गया. इस दौरान केंद्र पर 45 शिकायतें आई थी और उसके निस्तारण किया गया.

45 शिकायतों का किया गया निस्तारण

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय के जनसहयोग केन्द्र पर प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्या समाधान के अनवरत क्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं राज्यमंत्री (स्वतत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। डाॅ. महेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसहयोग केन्द्र पर आई शिकायतों में 45 शिकायतों का अधिकारियों से बात कर त्वरित निस्तारण किया गया. अन्य समस्याओं को समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के पास भेजा गया, समस्याएं लेकर आए लोग संतुष्ट होकर घर गए।

मनरेगा में उत्तर प्रदेश पहुॅच गया है पहले स्थान पर

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी और योगी गांव, गरीब, किसान, खेत, खलिहान, दलित और पिछड़ों की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि के लिए अहर्निश परिश्रम कर रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक वर्ष में 8 लाख 85 हजार आवासों का निर्माण कर पात्रों के सपुर्द किया है। आवास योजना में 85 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करके उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि सपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तर प्रदेश 29वें स्थान पर था। मनरेगा में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुॅच गया है। जनसहयोग केन्द्र पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी तथा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि संगठन और सरकार के समन्वय से जनसमस्याओं के निराकरण कर काम में जुटे।

ये भी पढ़ें: 

ISC परिणाम 2018: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अनमोल को दी बधाई

कर्नाटक चुनाव में सपा के सफाए पर शिवपाल ने कहा, ‘नो कमेंट’

कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को पूरा करने में कर्नाटक अहम: CM योगी

आरटीआई: राष्ट्रपति भवन में भी यौन उत्पीड़न घटनाएँ

भाजपाइयों ने कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने का मनाया जश्न

Related posts

काशी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना हैः मोदी

Bharat Sharma
7 years ago

19 जुलाई को मध्य प्रदेश जायेंगे अखिलेश, राज्य भर के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Shashank
6 years ago

शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version