Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा नेता मुस्लिम महिला की जमीन पर कर रहा जबरन कब्जा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गुंडई सामने आई है। यहां रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि फर्जी बैनामा के आधार पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने आबादी की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया है। परेशान मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में जिलाधिकारी, एसपी सहित तमाम अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र दिया लेकिन स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते दबंग पूर्व जिलाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे पीड़िता परेशान है। आरोपी आए दिन उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]न्यायलय के स्टे आर्डर को भी ठेंगा दिखा रहा दबंग[/penci_blockquote]
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में तरबगंज थाना क्षेत्र के परसदा गांव की रहने वाली अमीना खातून पत्नी खालिक अली ने कहा है कि वह विधवा औरत है और असहाय है।उसके बड़े लड़के को बहला-फुसलाकर गांव के ही निवासी अकबाल बहादुर तिवारी (पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष) पुत्र अवध सरन, राघव राम तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह ने रसूख के बल पर आबादी की कुछ भूमिका फर्जी बैनामा करवा लिया है। जबकि उक्त भूमि गाटा संख्या 299 क और 299 ख पर वह खुद काबिज थी। आमिना के अनुसार इस फर्जी बैनामा निरस्तीकरण के लिए सिविल जज जूनियर डिविजन गोंडा के न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। जिसमें स्थगन आदेश पारित किया गया है। परंतु विपक्षी अपने राजनीतिक रसूख के कारण दबंगई से अवैध निर्माण करने पर तुले हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस दबंग नेता के साथ मिली हुई है। इसके चलते जिलाधिकारी से लेकर एसपी तक कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। आरोपी पूर्व भाजपा नेता पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसलिए पीड़िता ने अपनी सुरक्षा और दबंग नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की सीएम से गुहार लगाई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

हरदोई में मुकदमा वापस न लेने पर युवक की पिटाई

Desk
2 years ago

भाजपा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा झंडा

Vishesh Tiwari
7 years ago

बीकेटी की चौपाल में हंगामा, अधिकारियों पर घोटाले का आरोप

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version