Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बहराइच में भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी, कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा गया। बदमाशों की गोली भाजपा नेता के जा लगी। इससे वह गंभीर रूपा से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। यहाँ उनका उपचार चल रहा है। हमले की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना में ड्राइवर पप्पू भी साथ में मौजूद था। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है। यहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुंदर चौधरी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता रामसुंदर चौधरी को पीठ पर एक गोली लगी है और दूसरी छू कर निकल गई है। ये घटना बहराइच बलरामपुर रोड पर सपना फ्लोर मील के पास हुई है। रामसुंदर भाजपा से श्रावस्ती जिले के लोकसभा चुनाव प्रभारी थे। वह बहराइच से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने बहराइच में तीन साल जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी की सेवा की है। आरोप है कि हेलमेट पहने बदमाशों ने भाजपा नेता को दो गोली मारी है। हालांकि गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस को ये भी आशंका है कि कहीं भाजपा नेता ने सुरक्षा लेने के लिए कहीं अपने ऊपर हमला तो नहीं करवाया है। फ़िलहाल तमाम बिंदुओं पर पुलिस बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

लखनऊ: चौक क्षेत्र में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

UP ORG Desk
6 years ago

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य संविदा कर्मी

UP ORG Desk
6 years ago

Breaking : सुल्तानपुर में नही रुकी श्रमिक स्पेशल ट्रेन चेन पुलिंग कर लखनऊ नाका रेलवे क्रासिंग पर उतरे प्रवासी यात्री

Desk Reporter
4 years ago
Exit mobile version