यूपी के मेरठ जिला में भाजपा नेता ने व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में अपने समर्थकों के साथ एसपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजपा नेता ने एसपी सिटी को जमकर हड़काया तो उनकी बोलती बंद हो गई। इस दौरान जब हमारे संवाददाता ने एसपी सिटी से एक सवाल पूछा तो वह तिलमिला गए।
कैराना नहीं बन बन पायेगा मेरठ सोच लो
- भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज एसपी सिटी मेरठ मान सिंह चौहान के कार्यालय घेराव करने पहुंचे।
- यहां उन्होंने एसपी सिटी के कहा कि हमारे व्यापारियों को गुंडे परेशान कर रहे हैं और आप हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
- एसएसपी और आप के कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन आप को कुछ दिखाई नहीं देता।
- उन्होंने कहा कि मेरठ को कैराना नहीं बनने देंगे साफ तौर पर समझ लो।
- भाजपा नेता ने कहा कि ये सपा और बसपा की सरकार नहीं है।
- ये भाजपा की सरकार है पीएम मोदी और योगी की सरकार है इसमें तानाशाही नहीं चलेगी।
- बता दें कि मेरठ में अपनी ही सरकार में पुलिस के खिलाफ मेरठ एसपी सिटी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेता, हैंडलूम व्यापारियों को धमकी देने व रंगदारी माँगने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे।
- भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एसपी सिटी मान सिंह चौहान के कार्यालय का घेराव किया।
- उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये।
- भाजपा नेता ने जब एसपी सिटी को जमकर हड़काया तो वह चुपचाप सुनते रहे।
- एसपी सिटी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।