राजधानी के हसनगंज इलाके के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में चल रही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शहर सहित कई जिलों की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, विधायक रीता बहुगुड़ा जोशी, जय देवी कौशल, सांसद कौशल किशोर, जिला अध्यक्ष राम निवास यादव, सहित हजारों महिलायें मौजूद रहीं। वहीं युवा मोर्चा के सम्मलेन में केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर हमला बोला।
भाजयुमो ने भी किया युवा सम्मेलन
- डीएवी कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का युवा सम्मेलन किया गया।
- सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने बयान दिया कि भाजपा सपा सरकार ही नहीं भ्रष्ट अर्थव्यवस्था भी बदलेगी।
- उन्होंने कहा कि कैशलेस व्यवस्था को युवा बढ़ावा दें। लोगों के हितों की लड़ाई की भाजपा की जिम्मेदारी है।
- सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने बयान दिया कि सपा युवाओं को फर्जी मुकदमें में फंसा रही है।
- बीजेपी की सरकार बनी तो केस वापस होंगे और आधी सपा सरकार जेल में होगी।
- केशव ने कहा कि आज यूपी में अपराधी पुलिस से नहीं डरता।
- 2017 का नारा है कि ‘सपा-बसपा मुक्त यूपी’ और ‘2017 में सब को भूलकर सिर्फ मोदी को याद रखें’।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Bharatiya Janata Yuva Morcha
#BJP Mahila Morcha
#bjp meeting
#BJYM
#DAV College
#Keshav Prasad Maurya
#MLA Kaushal kishor
#Narendra Modi
#Ram Niwas Yadav
#Rita Bhugudha Joshi
#Saraswati Shishu Mandir
#swati singh
#केशव प्रसाद मौर्य
#कौसल किशोर
#डीएवी कॉलेज
#नरेंद्र मोदी
#भाजपा महिला मोर्चा
#भाजयुमो
#भारतीय जनता युवा मोर्चा
#राम निवास यादव
#रीता बहुगुड़ा जोशी
#सरस्वती शिशु मंदिर
#स्वाती सिंह
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.