उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियां सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। हमेशा की तरह इस बार के चुनावों में भी बाहुबली विधायको की भूमिका ख़ास होने वाली है। ऐसे में बाहुबली नेताओ के आपस में टकराने के मौके भी खूब आने वाले है। बीते दिन गाजीपुर में पूर्व भाजपा विधायक स्व. कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि पर भाजपा विधायक ने गाजीपुर की मऊ विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी को धमकी दे डाली।

मनोज सिन्हा पहुंचे गाजीपुर :

  • पूर्व भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से विधायक थे।
  • उनकी पुण्यतिथि पर केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के साथ बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह भी थे।
  • इस दौरान अपने भाषण में सुशील सिंह ने मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि गाजीपुर को इस्लाम रूपी आतंकवाद से मुक्त करने का समय आ गया है।

यह भी पढ़े : लखनऊः कोहरे के चलते कर्ई फ्लाइट लेट, यात्रियों ने किया हंगामा!

  • उत्तर प्रदेश में आतंकवाद फैलाने वाले लोगो को तो चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।
  • अब समय आ गया है कि यूपी की सत्ता में परिवर्तन करते हुए भाजपा को लाया जाए।
  • भाजपा ही उत्तर प्रदेश से आतंकवाद को ख़त्म कर उत्तम प्रदेश बना सकती है।

यह भी पढ़े : CM अखिलेश ‘पतंजलि फूड एंड हर्बल’ का आज करेंगे शिलान्यास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें