उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी के शीर्ष नेता प्रदेश के दौरे पर है। इसी क्रम में बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ सोमवार को शाहजहांपुर में जनसभा संबोधित कर रहे थे। जनसभा संबोधन के दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं सपा कैबिनेट मंत्री को पर विवादित बयान दिया।
- बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है।
- उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने अगर महिला सुरक्षा को गंभीता से लिया होता तो प्रदेश में दंगे नहीं होते,
- क्योंकि ज्यादातर दंगों की शुरूआत छेड़खनी जैसी वारदतों से होती है।
- उन्होंने कहा कि यूपी में 800 से अधिक दंगे हुए है, जिसका शिकार गरीब, दलित व व्यापारी भी हुए।
- इसकी वज़ह के पीछे सपा और बसपा दोनों का हाथ है।
- उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट करने वालों को सपा-बसपा ने टिकट दिये है।
- ऐसे में प्रदेश की जनता किससे विकास की उम्मीद कर सकती है।
- उन्होंने कहा कि हम पश्चिमी यूपी को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देगे
- उन्होंने कहा कि यूपी में अवैध बूचड़खाने चल रहे है।
- साथ ही कैबिनेट मंत्री आजम खान पर हमला किया,
- उन्होंने कहा कि रामपुर का एक बत्तमीज मंत्री पुरे प्रदेश में सफाई का ठेका लेता है,
- फिर भी हर तरफ गंदगी ही है।