असम में पहली बार मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा ने असम के बाद सीधे उत्तर प्रदेश में धुआंधार चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा अपनी अगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी यूपी में ही करने का फैसला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में कार्यकारिणी की बैठक होने से अच्छा संदेश जाएगा।
  • सूत्रों के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक 12 और 13 जून को यूपी के इलाहाबाद में होगी।
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानंत्री मोदी सहित पार्टी शीर्ष स्तर के सभी नेता शामिल होगें।
  • नेहरू और इंदिरा गांधी की विरासत वाल इस शहर को यूपी में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इसलिए यहां होने वाली कार्यकारिणी की बैठक अहम होगी।
  • हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि इलाहाबाद क चयन उसके सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की वजह से किया गया है।
  • प्रदेश में सक्रियता बढ़ाते हुए भाजपा यूपी में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
  • इससे पहले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 26 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर यूपी के सहारनपुर में रैली करने जा रहें हैं।
  • तय हुआ है कि भाजपा 26 मई से 31 मई तक विकास पर्व सप्ताह का आयोजन करेगी।
  • इस समयावधि में पार्टी के सांसद और विधायक ब्लॉक स्तर पर चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भी बताएगें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें