उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला और दूसरा चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। प्रदेश में सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटे हुए है। सभी पार्टियों के नेता प्रदेश के दौरे पर है। इसी क्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरूवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर थे। यहां उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

सपा-कांग्रेस के शहजादों पर हमला

  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रतापगढ़ जनसभा के दौरान सपा-कांग्रेस पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के शहजादों से यूपी को बचाने के लिए वोट डालना जरूरी है।
  • अमित शाह ने कहा कि एक ने देश और दूसरा ने प्रदेश का बहुत पीछे छोड़ दिया है।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि यह दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।
  • उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश को बर्बाद करने वाले यूपी सुधारने की बात कर रहे हैं।
  • इस दौरान उन्होंने सपा पर भी जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार के लोग परिवार के झगड़े में प्रदेश का विकास करना भूल गए।
  • उन्होंने कहा कि विरोधी हम पर कोई आरोप नहीं लगा सकता है,
  • क्योंकि हमारे नेता और मंत्रियों पर ढाई सालों में कोई आरोप नहीं लगा है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी को केंद्र ने ढाई लाख करोड़ रूपये अधिक दिए,
  • लेकिन यूपी सरकार इसका भी इस्तेमाल विकास के कार्यों में नहीं कर सकी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें