भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बात की। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

यूपी की बनायी सरकार केंद्र में बैठी है:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, केंद्र में उत्तर प्रदेश की बनायी हुई सरकार बैठी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए बहुत फैसले किये हैं।
  • वहीँ योजना के लाभ न मिलने पर अमित शाह ने कहा कि, कई कार्य राज्य सरकार के क्षेत्र में आते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार केंद्र के फैसलों को जमीन पर नहीं उतर पा रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे जानकारी दी कि, केंद्र सरकार गरीबों के लिए अब तक 92 से ज्यादा योजनायें चला चुकी है।
  • साथ ही प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनायें रोकने का भी आरोप लगाया।

गोमती के सौन्दर्यीकरण से विकास नहीं होता है:

  • अमित शाह ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि, गोमती के सौन्दर्यीकरण से विकास नहीं होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समस्याएं हल करने के लिए जिगर चाहिये।
  • अमित शाह ने युवाओं के आकर्षण के लिए कहा कि, युवा इतिहास बनाता है, युवा ही परिवर्तन करता है।
  • इसी में जोड़ते हुए शाह ने कहा कि, युवा परिवर्तन करके हम सब का सहयोग करे।
  • अमित शाह ने आगे जानकारी दी कि, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, युवाओं को यूपी में ही रोजगार देना चाहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें