भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे में पश्चिमी क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मन्त्र देंगे।
14 जिलों के 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जिलों के करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
- गौरतलब है कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 70 विधानसभा हैं, जिनके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रणनीति तैयार करेंगे।
- इस बूथ सम्मेलन में शाह सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
- यह सम्मेलन सूबे के मेरठ में हो रहा है, जिसमें मेरठ मंडल के अलावा सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ता जुटेंगे।
ये पार्टी पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित:
- मेरठ में आज होने वाले बूथ सम्मलेन में पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे, जिनमें राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या उपस्थित रहेंगे।
- गौरतलब है कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विधानसभा की 70 सीटों में भाजपा के पास सिर्फ 10 सीटें हैं।
- वहीँ सूबे की बसपा के पास 22 और समाजवादी सरकार के पास 24 सीटें हैं।
- भाजपा के इस कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन के लोग काले झंडे दिखायेंगे।
- जिसका कारण यह है कि जिस जगह यह कार्यक्रम हो रहा है उसके मालिक अतुल सिंह पर किसानों का पैसा बकाया है।
- यह बूथ सम्मेलन डीपीएस मैदान में हो रहा है।
सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ के डीपीएस मैदान में पहुँच चुके हैं।
- वो यहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
- उन्होंने बयान दिया कि, भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।
- कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने कहा कि, बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर जीतती है भाजपा।
- विरोधी पार्टियों के परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि, सपा और बसपा में भी कार्यकर्ता अध्यक्ष नहीं बन सकता, कांग्रेस में अध्यक्ष बनने के लिए गाँधी परिवार में पैदा होना पड़ेगा।
- यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यूपी की सरकार केंद्र की योजनओं का लाभ मिलने से रोक रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार