उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सूबे की समाजवादी सरकार के खिलाफ थानों में प्रदर्शन कर रही हैं, जिसके तहत कल शहर में 5 थानों में भाजपा ने प्रदर्शन किया था।

आज होगा 6 थानों में प्रदर्शन:

  • भाजपा प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी को लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर घेर रही है।
  • जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता शहर के सभी थानों में पर प्रदर्शन करेंगे।
  • इस दौरान कल 5 थानों पर प्रदर्शन किया गया था।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज 6 थानों पर प्रदर्शन करेंगे।
  • इस प्रदर्शन में कार्यकर्ता लूट, रेप, हत्या और भ्रष्टाचार के मुद्दे अहम होंगे।

इन थानों पर होंगे प्रदर्शन:

  • लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर भाजपा आज हजरतगंज, विकासनगर, कैसरबाग, वजीरगंज, मानकनगर और कैंट थाने पर प्रदर्शन करेगी।
  • इन प्रदर्शनों को भाजपा के सीनियर लीडर लीड करेंगे।

कल यहाँ हुआ था प्रदर्शन:

  • भारतीय जनता पार्टी लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर सूबे की मौजूदा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।
  • जिसके तहत आज 6 थानों पर प्रदर्शन होना है।
  • कल गोमती नगर, गाजीपुर, आलमबाग, नाका हिंडोला, और मडियांव थानों पर प्रदर्शन हुआ था।
  • जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक गोपाल टंडन ने किया था।
  • यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें