Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जानिये बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस्लाम में महिलाओं की स्थिति को लेकर क्या कहा

अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से फिर विवाद उठने की सभांवना है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के अनुसार इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर अदालत को दखल देना चाहिए। साक्षी महाराज ने ये विवदित बयान अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में दिया है।sakshi maharaj

मुसलमान महिलाओं पर बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी महिलाओं को मस्जिदों में नमाज पढ़ने का हक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए। देश को संविधान के हिसाब से चलाने की सलाह देते को उन्‍होंने कहा कि मुसलमान फतवों के ऊपर चलने की कोशिश करते है। देश संविधान से चलना चाहिए न कि फतवों से।  हिंदुओं के मामले में दखल देती रही अदालत को इस्लाम के मामले में भी दखल देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों को लेकर महाराज पहले भी सुर्खियों में रह चुकें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्‍होंने मदरसों के सम्‍बन्‍ध में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि मदरसों में आने वाले चन्‍दें की जांच होनी चाहिए क्‍योकि इन मदरसों में आने वाले चन्‍दें का इस्‍तेमाल देशद्रोही गतिविधियों में भी हो सकता है।

 

Related posts

बजट: 14070 करोड़ से होगा इंफ़्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट!

Divyang Dixit
8 years ago

‘राम मंदिर-बाबरी मस्जिद’ पर नहीं बन सकती सहमति-बाबरी एक्शन कमेटी

Dhirendra Singh
8 years ago

भ्रष्टाचार साबित हुआ तो लगा लूंगा फांसी- नगर पालिका अध्यक्ष!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version