डिप्टी सीएम बनने के बाद केशव मौर्या के स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र नाथ पाण्डेय (mahendra nath pandey) को जिम्मेदारी दी गई थी. इसके पूर्व ये बड़ी जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य के कंधों पर थी. केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया था.

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे हैं:

  • महेंद्र नाथ पाण्डेय यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यश बनाये गए हैं.
  • अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार आज लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं.
  • इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय का स्वागत करने की पूरी तैयारी कार्यकर्ता कर रहे हैं.

पार्टी के पुराने वफादार हैं महेंद्र नाथ पाण्डेय

  • डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय कल्याण सिंह तथा राम प्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय चंदौली से सांसद हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय संघ के करीब भी हैं.
  • इमरजेंसी के दिनों में महेंद्र नाथ पाण्डेय 5 माह के लिए जेल भी जा चुके हैं.
  • केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा की कमान सौंपी गई है.
  • वो मेंबर कमेटी आफ रूरल डेवलपमेंट तथा मेंबर आफ बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य हैं.
  • प्रथम रामजन्म भूमि आन्दोलन में तत्कालीन मुलायम सरकार ने इनको रासुका में निरुद्ध किया था.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें