उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी में बाकी बचे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होनी है। गौरतलब है कि, भाजपा अभी तक 149 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर चुकी है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा:
- यूपी चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को अपनी अगली सूची जारी कर सकती है।
- जिसके तहत गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था।
- बैठक में चुनाव से सम्बंधित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे थे।
- साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बैठक में मौजूद रहे थे।
- इसी बीच दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास भाजपा के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।
टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:
- भाजपा द्वारा 149 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद से पार्टी में घमासान मच गया है।
- जिसके तहत भाजपा मुरादनगर के कार्यकर्ता अमित शाह के घर पर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।
- कहा जा रहा है कि, कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान के टिकट वितरण से नाराज हैं।
- साथ ही प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता घोषित सीटों पर प्रत्याशी बदलने का दबाव डाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: भाजपा आज जारी कर सकती है बाकी बचे उम्मीदवारों की सूची!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#against party candidates announcement
#BJP
#BJP workers
#bjp workers protesting
#bjp workers protesting against party candidates announcement
#bjp workers protesting against party candidates at amit shah's residence.
#अमित शाह के घर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
#अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर
#उत्तर प्रदेश
#कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
#टिकट वितरण पर भाजपा में घमासान
#पहला चरण 11 फरवरी
#प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
#प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना
#भाजपा
#भारतीय जनता पार्टी
#विधानसभा चुनाव
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार