Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फर्जी शादी करने पहुंचा दुल्हा, लड़की वालों ने बनाया बंधक

Bridegroom Fake

Bridegroom Fake marriage

प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसी घटना सामने आयी है। जिसकों सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में निकाह करने आये एक फ्राड दूल्हे को लड़की वालों ने बारात सहित बंधक बना लिया। जाकी नाम का ये दूल्हा पहले से 2 शादी कर चुका है।  जबकि उसके 4 बच्चे भी है। लेकिन अपनी पुरानी 2 शादी छुपाकर यह तीसरी शादी करने आया था। लेकिन लड़की वालों को जैसे ही इसकी भनक लगी। उसके बाद घर वालों ले पूरी बरात को बंधक बना लिया।

फर्जी दुल्हे को घर वालों ने बनाया बंधक

घटना प्रदेश के मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया गांव का है। यहां शादी करने आय़े एक युवक को लड़की के घर वालों बंधक बना लिया। यहां शादी में आये एक युवक की जैकी नाम के शख्स से दोस्ती थी। युवक ने बताया की उससे जैकी ने उसकी भतीजी से शादी की बात बोली। जिसके बाद लड़की पक्ष ने जैकी से उसके मां बाप को लाने को कहा। लेकिन जैकी आये दिन अपने माँ बाप को लाने की बात को टालता रहा।

इसी दौरान अपने मां बाप को बारात के साथ लाने की बोलकर कल वो अपनी बारात लेकर आ गया। फ्राड जैकी के साथ बारात में कुछ लोग ओर एक महिला थी। जिसे उसने अपनी मां बताया था। बारात के स्वागत के बाद निकाह पढ़वाने की रसम अदा की जा रही थी।

फर्जी दुल्हे ने पहले कर चुका है दो शादी

इसी दौरान लड़की वालों को जैकी के पहले से 2 शादी और 4 बच्चों की बात पता चल गई। जिसके बाद लड़की वालों ने पूरी बारात को दूल्हे सहित बंधक बना लिया गया। वही पूछताछ के दौरान पता चला की जिस महिला को दूल्हा अपनी मां बनाकर लाया था वो उसकी 5000 रुपए देकर किराये पर लाई गई मां थी। हांलाकि लड़की वालों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। फ्राड दूल्हे का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Related posts

त्रिशक्ति बाराबंकी 250 MW की 6.25 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त!

Kamal Tiwari
8 years ago

कानपुर देहात में अवैध मौरंग का खनन जारी

Sudhir Kumar
7 years ago

Exclusive: सरकारी स्कूलों के ठेंगे पर सीएम के निर्देश, बच्चे साफ कर रहे नाली!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version