Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हैवान बना भाई: सोते समय बहन की फोड़ी आंखें, काटी उंगली!

brothers gouge sister eyes

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के पसौरी गांव में एक कलयुगी भाई बदलू (25) ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए सोते समय अपनी बहन कन्या (27) की दोनों आंखे फोड़ दीं। इतना ही नहीं इस हैवान भाई ने बहन की उंगली भी काट दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने सिरफिरे भाई को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया उसके ऊपर रात में भूत का साया आ गया था उसने यह किया उसे पता ही नहीं, पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपित मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Related posts

कांग्रेस उपाध्यक्ष के गढ़ में गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष!

Divyang Dixit
7 years ago

वीडियो: आम महोत्सव में स्वाद चखने पहुंचे योगी के मंत्री!

Sudhir Kumar
8 years ago

सुल्तानपुर: पहले किया युवती का अपहरण फिर गोमती नदी में फेंका

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version