Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सिस्टम से परेशान BSF जवान की आपबीती सुन निकल आयेंगे आंसू

देश के बहादुर जवान सरहद पर दिन-रात हर मौसम में तैनात रहकर देशवासियों की रक्षा करते हैं मगर उसी देश में जब सैनिक का अपमान होता है तो बहुत दुःख होता है। सहारनपुर में BSF के एक जवान का ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देश की सेवा करने वाला सैनिक अपने ही देश में परिवार के लिए न्याय के लिए गुहार लगा रहा है। मगर स्थानीय पुलिस ने उसकी समस्या सुनकर उसका निवारण करने की जगह खरी-खोटी सुना दी।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

सिपाही ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप :

सहारनपुर में BSF के जवान अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने ग्राम प्रधान और लेखपाल के साथ मिलकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ ही जवान का आरोप है कि थाना गंगोह पुलिस ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की और उनके घर जाकर भी तोड़फोड़ की है। वायरल हो रहे वीडियो में BSF के सिपाही ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 20 दिन से झूठे मामले में फंसाकर उनके पिता को जेल में बंद कर दिया है।

थानाध्यक्ष ने की सिपाही की बेइज्जती :

BSF के सिपाही ने जब अपनी समस्या थानाध्यक्ष संजीव कुमार से जाकर कही तो जवान की मदद करने की बजाय संजीव कुमार ने कहा कि ‘बॉर्डर पर तुम लोग पत्थर खाते हो, यहाँ आये तो जेल भेज दूंगा’। इसके बाद सैनिक ने डीएम, एसएसपी से को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है मगर अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। बीएसफ जवान के अनुसार, लेखपाल ने उनकी बहनों को भी नामजद कर लिया है। स्थानीय पुलिस प्रतिदिन उनके घर आकर तोड़फोड़ कर रही है। देश के जवान के साथ हो रहे प्रशासन के ऐसे व्यवहार के खिलाफ स्थानीय लोग आक्रोशित हो चुके हैं। पुलिस का इस मामले में काफी नाम खराब हो रहा है तभी तो उसके वरिष्ठ अफसर कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : कासगंज में हालात काबू में, बाहरी नेताओं के जाने पर रोक: DGP ओपी सिंह

Related posts

मैनपुरी: सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ा अखिलेश का साथ

Shashank
6 years ago

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत।

Desk
2 years ago

डी एस शिक्षा निकेतन बिधूना के केंद्र व्यवस्थापक खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकद्दमा, 7 फरवरी 2018 को होने वाली परीक्षा का पेपर 6 फरवरी को सुबह ही खोला था केंद्र व्यवस्थापक ने, कोतवाली बिधूना में मुकद्दमा दर्ज।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version