उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।
समाजवादी पार्टी पर हमला:
- बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी पर हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में सपा का गुंडाराज है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की असुरक्षा, बलात्कार, चोरी, डकैती आदि की घटनाएँ बढ़ी हैं।
- बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, पूरे प्रदेश में जंगल और अराजकता फैली हुई है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा के लिए दागी चेहरे वोट मांग रहे हैं।
अखिलेश यादव पर हमला:
- बसपा सुप्रीमो ने आगे अखिलेश यादव पर हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जैसे दागी चेहरे को प्रदेश की जनता फिर से CM बनाना चाहती है या नहीं,
- इसी में आगे उन्होंने कहा कि, ये जनता को सोचना है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, इतने दागी चेहरे को सीएम प्रदेश की जनता बनाएगी क्या?
- बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, अखिलेश के दागी चेहरे को सीएम बनाने से पहले प्रदेश की जनता सोचे।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा और सपा में अंदरूनी मिलीभगत चल रही है।