उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को सूबे के कानपुर में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की धम्म यात्रा पर सवाल खड़े किये हैं।

भाजपा के दलित प्रेम को बताया झूठा:

  • बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को कानपुर में भाजपा की धम्म यात्रा के समापन समारोह पर हमला बोला है।
  • जिसके लिए बसपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में होर्डिंग के जरिये अपना विरोध प्रदर्शित किया है।
  • शहर में लगी इन होर्डिंग्स में बसपा ने पीएम मोदी और अमित शाह से कई सवाल भी पूछे हैं।
  • इसके साथ ही बसपा ने भाजपा के दलित प्रेम को झूठा बताया है।

कानपुर में अमित शाह करेंगे सम्मेलन में शिरकत:

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूबे के कानपुर में शुक्रवार को पहुंचेंगे।
  • अमित शाह यहाँ धम्म सम्मेलन के समापन समारोह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसके तहत राजधानी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।
  • गौरतलब है कि, भाजपा ने यह धम्म यात्रा उत्तर प्रदेश के चुनाव के मद्देनजर आयोजित की है।
  • इस यात्रा के जरिये भाजपा दलितों और पिछड़े के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है।
  • जिसमें भाजपा कामयाब भी होती नजर आ रही है।
  • हाल ही में एक निजी चैनल के ओपिनियन पोल में भाजपा अन्य दलों से रेस में काफी आगे चल रही थी।
  • जिसके बाद ऐसा कहा जा सकता है कि, भाजपा 2017 में चुनाव में सरकार बनाने की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें