बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला किया। प्रेसवार्ता में मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। मायावती भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की मुख्य धुरी बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शनिवार शाम अचानक ही राजधानी पहुंची और इसके बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई। इस प्रेस कांफ्रेस में मायावती ने संभावित विपक्षी गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

भाजपा ने किया घोटाला :

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि आप लोगों को ये मालूम है कि मेरे लखनऊ के आने के बारे में जानकारी पहले से ही उपलब्ध करा दी गई थी। भाजपा में सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। इसके चलते लाल बहादुर शास्त्री मार्ग को भी खाली करना पड़ा। अपनी सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर हमें बंगले में तबदीली करनी पड़ती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के लिए और संगठन के सारे कार्य दिल्ली से ही देखना पड़ा है। मैंने लखनऊ के मीडिया बंधुओं का पूरा ध्यान रखा है। दिल्ली से जो भी प्रेसनोट जारी किया है उसे लखनऊ से भी जारी करवाया है। बीजेपी और राज्य सरकारों की गलत नीतियों से पर्दा उठाने का काम किया है। बीजेपी ने रक्षा में बड़ा घोटाला किया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]प्रेसवार्ता में मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए [/penci_blockquote]

गठबंधन को लेकर रखी शर्त :

मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार गठबंधन से विचलित है। गरीबो के हक को कुचलने के लिए भाजपा साम दाम दंड भेद अपना रही है। दो अप्रेल के एसीएसटी/एक्ट को लागू करवाने के लिए बेगुनाहो को जेलों में डाला। बसपा हमेशा यही मांग करती आयी है कि बेगुनाहों को जेल से रिहा किया जाये। बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के खिलाफ बन रहे गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है और सपा और कांग्रेस को स्पष्ट रूप से कहा कि बसपा गठबंधन के खिलाफ नहीं है, लेकिन सम्मानजनक सीट मिलने पर ही हम साथ में लड़ेंगे। अगर सम्मानजनक सीट नहीं मिलीं तो बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें