Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा-बसपा गठबंधन पर खुलकर बोले सतीश चंद्र मिश्रा

आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। अब वे उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अन्य राज्यों में भाजपा के खिलाफ और सपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।मुंबई यात्रा पर उन्होंने ‘ताज लैंड एंड होटल’ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलकर बसपा से गठबंधन की बात कही थी। अखिलेश ने कहा था कि उन्हें बुआजी से कोई नाराजगी नहीं है और उन्हें गठबंधन से कोई समस्या नहीं है। आज आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

बसपा से गठबंधन पर बोले अखिलेश :

मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के सकारात्मक संकेत दिए। अखिलेश ने कहा कि उनका बुआजी से कोई झगड़ा नहीं है। समाज के हर वर्ग को प्रभावित करने वाली ‘आर्थिक अराजकता’ के कारण लोकसभा चुनाव के पहले तीसरा मोर्चा सामने आ सकता है। अखिलेश ने कहा कि देश की खराब आर्थिक स्थिति के कारण लेकर तीसरा मोर्चा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन हो। मैंने बुआजी से बात नहीं की मगर उनसे भी मेरे अच्छे संबंध हैं।

बसपा ने किया गठबंधन से किनारा :

आज दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मीडिया से बात कर रहे थे। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है। जब ऐसी कोई स्थिति आयेगी तो आगे देखा जाएगा। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती के उपचुनाव लड़ने का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मायावती फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव चुनाव को नहीं लड़ेंगी। सतीश चंद्र मिश्रा ने ऐलान किया कि बसपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन किया है।

 

ये भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में होगी विपक्षी एकता की असली परीक्षा

Related posts

लखनऊ:चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

UP ORG Desk
6 years ago

जया बच्चन पर दिए बयान पर नरेश अग्रवाल ने मांगी माफी

Bharat Sharma
7 years ago

वाराणसी: अखंड भारत का प्रतीक है 100 साल पुराना ‘भारत माता मंदिर’

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version