बसपा नेता मोहम्मद शमी को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तत्काल ही ADG लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी ने बताया है कि मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि 5 टीमें बनाकर हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

सपा छोड़ बसपा में हुए थे शामिल:

  • इलाहाबाद में रविवार देर रात बसपा नेता मो० शमी की हत्या कर दी गयी।
  • मृतक का नाम मो० शमी है, जो बहुजन समाज पार्टी के नेता थे।
  • बसपा नेता शमी मउआइमा के मुख्य चौराहे के नजदीक स्थित पेट्रोल पम्प पर मौजूद थे।
  • रविवार 19 मार्च की रात करीब 9.30 बजे दो बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने बसपा नेता को गोलियों से भून दिया।
  • मो० शमी को एक के बाद एक 5 गोलियां मारी गयी।
  • बसपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
  • प्रथम दृष्टया मामले में चुनावी रंजिश की भूमिका दिखाई पड़ रही है।
  • गौरतलब है कि, मो० शमी चुनाव से पहले ऐन मौके पर सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे।
  • इतना ही नहीं कई ग्राम प्रधान और बीडीसी का समर्थन भी वो बसपा लेकर चले गए थे।
  • साथ ही उन्होंने वहां की बसपा प्रत्याशी गीता पासी का भी समर्थन किया था।
  • इसे सपा के लिए एक बड़े झटके के तौर पर भी देखा गया था।
  • हालाँकि मामले में अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
  • लेकिन इस हत्या को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें