उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और पार्टी का ब्राह्मण चेहरा रामवीर उपाध्याय शुक्रवार 24 मार्च को राजधानी लखनऊ स्थित VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की थी।
बेटे पर हुए जानलेवा हमले के बाद सीएम से मुलाकात:
- उत्तर प्रदेश बसपा के नेता रामवीर उपाध्याय शुक्रवार को VVIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की।
- मुलाकात पूरी होने के बाद रामवीर उपाध्याय गेस्ट हाउस से बाहर निकले।
- जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
- हालाँकि, रामवीर उपाध्याय पहले मीडिया से बातचीत के लिए कतरा रहे थे।
- लेकिन फिर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
- उन्होंने जानकारी दी कि, मेरे बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था,
- “मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी”।
- बसपा नेता ने आगे बताया कि, हमले के मामले में अभी तक दोषियों के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है।
हाथरस में हुआ था हमला:
- सूबे के बसपा नेता रामवीर उपाध्याय शुक्रवार को VVIP गेस्ट में CM से मिलने पहुंचे थे।
- गौरतलब है कि, 8 फ़रवरी को उनके बेटे चिरागवीर उपाध्याय पर हाथरस जिले में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ था।
- हमला एक झगड़े के दौरान शुरू हुआ था, जो मौजूदा विधायक और सपा प्रत्याशी के बीच हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Bahujan samaj party
#BSP leader ramveer upadhyay
#BSP leader ramveer upadhyay meets cm regarding attack on his son
#ramveer upadhyay meets cm
#ramveer upadhyay meets cm regarding attack on his son
#ramveer upadhyay meets to cm today
#Uttar Pradesh
#uttar pradesh bahujan samaj party
#uttar pradesh bahujan samaj party leader ramveer upadhyay
#uttar pradesh bahujan samaj party leader ramveer upadhyay meets to cm today.
#उत्तर प्रदेश
#भाजपा सरकार
#भारतीय जनता पार्टी
#मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार