उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल आखिरी पड़ाव पर है। दो दिन बाद प्रदेश में मतदान शुरू हो जाएंगे। इस बीच सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे आरोप भी लगा रहे है। राजनीतिक दलों के सभी शीर्ष नेता प्रदेश के दौरे पर है। इसी क्रम में गुरूवार को बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा फतेहपुर में चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने राम मंदिर के मुद्द पर बीजेपी को घेरा।
राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
- सतीश चन्द्र मिश्रा गुरूवार को फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे।
- उन्होंने यहां बीजेपी पर निशाना साधा।
- उन्होंने कहा कि चुनाव करीब आते ही बीजेपी को राम मंदिर का मुद्दा याद आ जाता है।
- उससे पहले बीजेपी राम मंदिर का मुद्दा उसे याद नहीं रहता।
- उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा बीजेपी के लिए सिर्फ वोट मांगने के लिए है।
- ऐसे में जो राम के नहीं हुए, वो जनता के क्या होंगे।
- उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायलय में चल रहा हैं|
- फिर भी बार-बार इसे उठाया जाता है।
सपा ने किया अपना विकास
- सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा ने सिर्फ अपना विकास किया है।
- इनके शासन काल में 5 वर्षों में 500 दंगे हुए है, जिससे प्रदेश में दहशत का माहौल बना रहा।
- वहीं सपा सरकार ने अपने घर तक जाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की सड़क बनाई।
- जो एक किलोमीटर की सड़क की लागत 100 करोड़ रुपये है।
- साथ ही उन्होंने सपा सरकार में चल रहे घमासान की चुटकी लेते हुए कहा की साढ़े चार साल में लूट की कमाई के बटवारे में लड़ाई चली।
- साईकिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए, एक पहिया चाचा ले गए तो एक पहिया मुख्यमंत्री के पास हैं|
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
##UPElections2017
#Ayodhya ram mandir
#babri masjid and ram mandir
#bjp ram mandir
#keshav ram mandir statement
#nation wants ram mandir
#Ram Mandir
#ram mandir issue
#ram mandir politics
#ram mandir statement
#satish mishra reaction over ram mandir
#बसपा राष्ट्रीय महासचिव
#बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र
#राम मंदिर
#सतीश चन्द्र मिश्रा
#सतीश चन्द्र मिश्रा फतेहपुर