उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण की शुरूआत आज से हो चुकी है। प्रदेश भर में सभी राजनीतिक दलों बचे 6 चरणों के लिए अपनी ताकत झोक रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पीलीभीत के बाद लखीमपुर में जनसभा संबोधित करने पहुंचें। जनसभा में उन्होंने सपा पर करारा हमला किया।

चाचा-भतीजे और बुआ पर बीजेपी का हमला

  • लखीमपुर में जनसभा संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई में यूपी का विकास नहीं हुआ।
  • लूट की रकम बटवारे के लिए आपसी विवाद चलता रहा और जनता बदहाल होती रही।
  • उन्होंने कहा कि भतीजा(अखिलेश) आता है तो प्रदेश में गुंडई करता है।
  • वहीं बुआ(मायावती) आती है, तो प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला होता है।
  • सपा-बसपा के राज ने यूपी को विकास के रास्ते पर पीछे ला दिया है।
  • फिलहाल प्रदेश में हत्याएं, बलात्कार, लूट डकैती, अपहरण अन्य अपराधिक मामलों का बोलबाला है।

कांग्रेस पर निशाना

  • अमित शाह ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई बार बड़े तैश में आ जाते हैं।
  • वो पूछते है मोदी जी क्या किया आपने,
  • वह बार-बार पीएम मोदी से ढाई साल का हिसाब मांगते हैं।
  • लेकिन इससे पहले वह अपने साठ साल का हिसाब दें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें