बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 21 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने अपने विरोधी दलों पर भी हमला बोला।

यूपी में अराजकता का माहौल है:

  • बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे उत्तर प्रदेश के मौजूदा माहौल पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी में अराजकता व्याप्त है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दागी चेहरा जनता को पसंद नहीं आ रहा है।
  • यह बात बसपा सुप्रीमो ने अखिलेश यादव को लेकर कही।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए मायावती ने कहा कि, यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट रही है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सपा अपराध नियंत्रण के मामले में पूरी तरह से फेल रही है।

बुलंदशहर गैंगरेप की बात:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे बुलंदशहर में माँ-बेटी के साथ हुए गैंगरेप पर चर्चा की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बुलंदशहर का शर्मनाक रेप काण्ड सपा के राज में हुआ।
  • आगे बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी कलह को लेकर सपा पर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा कि, मुलायम के पुत्र मोह में नाटकबाजी हुई।

ये भी पढ़ें: अम्बिका चौधरी के जाने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें